Categories: बलिया

रविंद्र कुशवाह के समर्थन में रैली करने पहुची साध्‍वी निरंजन, कहा- आंख मारने वाला पीएम चाहिये या….

सलेमपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के लिए बिल्थरारोड के हल्दीरामपुर स्थित लालमणी बाबा इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुची केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पाकिस्तान के धरती पर  घुसकर मारने वाला पीएम चाहिए या संसद में आंख मारने वाला, यह आपको तय करना है।

मंत्री साध्वी ने कहा कि गठबंधन में कोई पीएम बनने लायक ही नहीं है। 37 सीट पर चुनाव लडऩे वाले जीतने से पहले ही हाफ है और मतगणना के बाद पूरी तरह से साफ हो जाएंगे। बटाला हाउस की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी आतंकी हमले में देश के जवान के शहीद होने पर दुखी नहीं होती बल्कि आतंकियों के मरने पर दुखी होती है। मायावती ने तो पीएम के ओबीसी होने पर सवाल उठाया। यह पूरे देश के ओबीसी का अपमान है और देश की जनता इस अपमान का जवाब लाठी-डंडा से नहीं वोट से देगी। दावा किया कि भाजपा ही मजबूत सरकार दे सकती है, जबकि अन्य दल देश को मजबूर सरकार देना चाहते हैं।

बीजेपी के कारण मंत्री बने सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर अभी बीजेपी को गाली दे रहे, जो मतगणना के बाद गाली देने लायक नहीं रहेंगे। इसके पूर्व प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर को कलियुग का कालीदास बताते हुए कहा कि ये जिस डाली पर बैठते हैं उसी को काटते है। इनके कारण राजभर समाज पर जो ग्रहण था बीजेपी ने 75 फीसदी काट दिया और फिर से सरकार बनते ही एक माह में बाकी ग्रहण भी कट जाएगा। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, मिल्की अयोध्या विधायक गोरख बाबा, बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता व मौजूदा सांसद रविंद्र कुशवाहा आदि ने सरकार के योजनाओं के विस्तृत चर्चा की।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago