‘आवास के लिए कोई पैसा मांगे तो दरवाजे से भगाओ’

प्रधानमंत्री अवासीय योजना में धनउगाही की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इस पर रोक के लिए नगर पंचायत प्रशासन अबतक तीन बार माइक के जरिए कस्बे में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक कर चुका है। अपील करता फिर रहा है कि आवास के नाम पर कोई पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत तत्काल करें। ऐसी ही शिकायतों के निस्तारण के लिए बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में बकायदा कैम्प लगाया गया।.

इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि अजयशंकर पाण्डेय कनक ने कहा कि यदि आवास के नाम पर कोई पैसे की डिमांड करता है तो तुरंत बताएं। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि जो भी व्यक्ति आवेदन किया है, उसके बैंक खाते में पैसा सरकार भेज रही है। इसे चाहकर भी कोई नहीं रोक सकता तथा अपात्र को कोई दिलवा भी नहीं पाएगा। ऐसे में पैसा मांगने वालों को दरवाजे से भगा दें तथा इसकी सूचना दें। .

सम्बंधित एनजीओ के कोआर्डिनेटर निखिल कुमार को भी निर्देशित किया कि अपने कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारियों को सर्वे के लिए भेजें ताकि ऐसी गतिविधियों को रोका जा सके। कैम्प में लक्ष्मण सिंह, सभासद रामप्रवेश तिवारी, संजय कुमार, मुन्ना रावत, सुरेश राम, रमेश कुमार, कौशल कुंवर आदि थे।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago