Categories: देश

PM मोदी ने बेटी बचाओ अभियान पर दिया जोर, कहा- ‘बेटे-बेटियों का अनुपात हो समान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के झुंझुनू से राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की। उन्होंने वहां एक जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में 100 साल से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।

रैली में पीएम ने कहा कि अगर घर में सास कह दे कि हमें बेटी चाहिए तो किसी की हिम्मत नहीं है कि बेटी को पैदा होने से रोक दे। बेटियों के जन्म के लिए जागरुकता फैलानी होगी। पीएम ने बताया कि मैं सोच-विचार कर झुंझुनू आया हूं। झुंझुनू जिले ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है। इसलिए मैं अपने आप को यहां आने से रोक नहीं पाया।

पीएम मोदी ने कहा कि अब लोगों को तय करना होगा कि जितने बेटे पैदा होंगे, उतनी ही बेटियां पैदा होंगी। जितना बेटा पढ़ेगा तो उतनी ही बेटी भी पढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हमें आज से ही करनी चाहिए। अपनी सरकार का बखान करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद हमने हरियाणा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लॉन्च किया, जिसके चलते वहां पर बेटियों के जन्म के अनुपात में काफी सुधार हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत से लोग ये समझते है कि बेटा बुढ़ापे का सहारा होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि बेटे अपने परिवार के साथ आराम की जिंदगी जीते है और उनके माता-पिता वृद्धाश्रम में रहते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago