बलिया से खूब मिला प्यार, फटकार के बजाय प्यार और प्रेम से कराया काम: श्रीहरि प्रताप शाही

बलिया डेस्क : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के स्थानांतरण के बाद शुक्रवार की शाम उनका सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस अवसर पर सभी कर्मियों ने भरे मन से माल्यार्पण किया और उनकी ओर से मिले स्नेह-प्रेम के प्रति आभार जताया। उनकी सहजता, सरलता, शालीनता व क्रोध पर काबू रखने की कला को प्रेरणा लेने योग्य बताया।

जिलाधिकारी ने भी बलिया वासियों की ओर से मिले सहयोग व प्रेम को कभी नहीं भूलने वाला बताया। श्री शाही ने कहा कि यहां का 15 महीने का कार्यकाल वह काफी सुखद रहा।

यहां से इतना दुलार-प्यार मिला कि इस अलपसमय में मुझे यह अपना दूसरा घर नजर आने लगा। यहां के लोग दिल का काफी अच्छे हैं। यह कार्यकाल कभी नहीं भूलूंगा। कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से भी वह सहयोग मिला जिसकी अपेक्षा डीएम को रहती है। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने निवर्तमान डीएम के साथ गुजारे समय को अपना सौभाग्य बताया। एसडीएम ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी से सबसे लाभप्रद सीख यह मिली कि उच्च पद पर बने रहकर अच्छा इंसान कैसे बने रहें।

एसडीएम रसड़ा मोतीलाल यादव, एसडीएम बेल्थरा सर्वेश यादव, एसडीएम बैरिया प्रशांत नायक, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय व सन्त कुमार ने भी समारोह में अपने विचार व्यक्त किए। कलेक्ट्रेट कर्मी श्रीराम प्रसाद ने ‘गइला के बाद फिर आईब की नाही, जोरल सनेहिया निभाइब की नाही’ गीत प्रस्तुत कर वहां मौजूद कर्मियों के साथ जिलाधिकारी को भी भाव-विभोर कर दिया।

इस दौरान कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, कौशल उपाध्याय, संजय भारती, हरिंदर सिंह समेत समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ थे। संचालन प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी तिवारी ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago