बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां विभाग ने तेज कर दी हैं। जिसके बाद जिले में ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण संबंधी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन कथित फर्जी सूचियों के जारी होने से अधिकारी परेशान हैं।
विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शासन स्तर से ब्लॉक वार ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण से संबंधित कोई आदेश नहीं जारी हुआ है। सिर्फ यह तय हुआ है कि जिले में ब्लॉक प्रमुख के कितने पद किस जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया कि कौन से ब्लॉक में किस जाती वर्ग के लिए ब्लॉक प्रमुख का पद आरक्षित रहेगा इसका निर्धारण जिले स्तर से होगा।
बता दें कि शुक्रवार की से ही कई पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसके बाद प्रतिष्ठित अखबार समेत कई वेब पोर्टल ने इसको प्रमुखता सा छापा, जिसमें बलिया जिले के ब्लॉक प्रमुख का पद किस जाती वर्ग के लिए तय किया गया है, उसकी जानकारी दर्ज थी। इस पत्र के वायरल होते ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों में खलबली मच गई।
इसके बाद तो जिले से लेकर शासन स्तर के अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। हर कोई इस पत्र की सच्चाई को लेकर सवाल पूछ रहा था। देर रात तक कहीं से इस पत्र को लेकर स्थिति नहीं साफ हो सकी। सुबह तक मामला गर्मा ने के बाद जिम्मेदारों ने स्थिति स्पष्ट की।
विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अभी ऐसा कुछ भी निर्धारण नही हुआ है कि किस ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख का पद किस जाति वर्ग के लिए निर्धारित है। इसका निर्धारण जिले स्तर से होगा। इसकी प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगा। आरक्षण तय होने के बाद फिर आपत्ति मांगी जाएगी। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद फाइनल सूची जारी होगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…