बलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी, पोलिट्री फॉर्म की आड़ में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का खुलासा

बलिया डेस्क : बलिया में पोलिट्री फॉर्म की आड़ में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का बलिया पुलिस ने आज भंडाफोड़ किया। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले की हल्दी पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी।  इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने बताया की मुखबिर के जरिये जानकारी मिली कि ग्राम मुड़ाडीह ताल सिवान में स्थित बच्चा सिंह के पोल्ट्री फार्म पर हरियाणा से शराब मंगाकर , उसे अपमिश्रित कर व उसकी तीव्रता बढ़ाकर उसे विक्रय हेतु बिहार भेजा जाता है ।

इस सूचना पर तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए हल्दी पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान मुड़ाडीह ताल सिवान स्थित सन्तोष सिंह उर्फ बच्चा सिंह की पोल्टी फार्म पर छापेमारी की गई । पोल्टी फार्म के सामने बने टीन सेड के नीचे कुर्सियों पर बैठ कर कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने अपने हाथो मे ली हुई शराब की बोतलो मे कुछ डाला जा रहा था ।

बता दें कि पुलिस ने मौके से आकाश सिंह, निवासी पोखरा गायघाट, थाना हल्दी, विजय नायक, निवासी डूमर टोली, थाना नगड़ी , जिला राची , झारखण्ड व राजकुमार राम , निवासी जैनपुर , थाना रगेली , जिला मोरंग (नेपाल) को अपमिश्रित अंग्रेजी शराब 750 एम एल की 170 पेटी, 375 एम एल की 188 पेटी व 180 एम एल की 97 पेटी कुल 4060.08 लीटर तथा 5 किलो यूरिया, 3 किलो फिटकरी व 2 किलो नौशादर के साथ गिरफ्तार कर लिया । उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत 40 लाख रुपये है । मौके से तीन तस्कर पुलिस को झांसा देकर फरार हो गए । इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है ।

बता दें कि बताया कि थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस द्वारा भारी मात्रा में( 455 पेटी में 4060 लीटर )अवैध अंग्रेजी शराब (कीमती लगभग 40 लाख) बरामद कर 03 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । वहीँ गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आकाश सिंह, विजय नायक व राज कुमार राम से अलग अलग व सम्मिलित रूप से पूछताछ की गयी तो बताया कि यह पोल्ट्री फार्म विनय सिंह व बच्चा सिंह पुत्रगण लल्लन सिंह निवासीगण पोखरा गायघाट थाना हल्दी बलिया का है , हम लोग उनके नौकर हैं । वही लोग हरियाणा से ट्रक से यह शराब मंगाये थे और हम लोगो ने उतार कर कमरे में रखा था और शराब का क्रय विक्रय पोल्ट्री फार्म की आड़ में उन्ही लोगो द्वारा किया जाता है ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago