पर्यावरण से खिलवाड़, पौधारोपण में भ्रष्टाचार !, अनूप सिंह की शिकायत पर होगी जांच

बलिया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की शिकायत पर राजभवन लखनऊ से पौधारोपण की जांच के लिए बलिया जिलाधिकारी को निर्देश मिले हैं। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष अनूप सिंह ने जनपद फेफना रेंज में पौधारोपण में धाधली की शिकायत को लेकर राज्यपाल को पत्र दिया था। जिसके बाद अब जांच के लिए निर्देशित किया गया है। अनूप सिंह ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के साथ ही भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। वहीं जांच की भनक लगने पर अब अंतिम तारीख निकलने के बाद पौधारोपण किया जा रहा है। हालांकि बलिया जिलाधिकारी को जांच का जिम्मा मिला है।

बता दें कि पूरा मामला 2020-21 के लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण मानक के विपरीत और बिना पौधारोपण किए ही लक्ष्य पूर्ति उस पर आवंटित धन का अंतरण किए जाने की शिकायत साक्ष्य सहित अनूप सिंह ने राज्यपाल, वन मंत्री, मुख्य वन संरक्षक के यहां पहुंचकर भ्रष्टाचार का मामला उठाया गया। जिस संदर्भ में मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर विगत एक सप्ताह पहले सिद्धार्थनगर के एसडीओ के द्वारा स्त्री निरीक्षण करके जांच किया गया। जिस में पौधारोपण का नहीं होना सत्य पाया गया। जांच की भनक पर पूर्व के निर्धारित पौधारोपण स्थलों पर सितंबर माह में शासनादेश और शासन के विपरीत पौधारोपण कराया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में पौधारोपण के लिए 4 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी जिस पर संपूर्ण पौधारोपण करना था। फेफना रेंज के अंतर्गत विकासखंड के एक तिहाई ग्राम सभाओं के द्वारा पौधारोपण में रुचि न लिऐ जानने के कारण ग्राम सभाओं का पौधों का उठान नहीं होना, उन्हीं पौधों को विभागीय वृक्ष और सिंचाई के नाम पर सरकारी धन का भ्रष्टाचार का मामला सिंह ने उठाया। जिस पर राज्यपाल महोदय ने जिलाधिकारी बलिया को जांच की कार्रवाई करने की संतुती की है। अनूप सिंह द्वारा संबंधित भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों पर विधी सम्मत कार्रवाई की मांग की है

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago