Categories: बलिया

बलिया- काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, हनुमानगंज बीडीओ सस्पेंड

बलिया। काम में लापरवाही बरतने पर हनुमानगंज के बीडीओ राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है। शासन की ओर से कार्रवाई की गई है। शासन ने निलंबित बीडीओ को राज्य मुख्यालय से संबंध कर दिया है। राजकुमार के निलंबन के बाद जितेंद्र कुमार को हनुमानगंज की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें नए बीडीओ के तौर पर पदस्थ किया गया है। बता दें एक महीने पहले ही राजकुमार ने हनुमागंज के बीडीओ के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। और अब उन्हें लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ यह कार्रवाई सीतापुर जिले में तैनाती के समय की गई लापरवाही के आरोप में की गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो सीतापुर जिले के सीडीओ ने किसी जेई के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी बीडीओ को दी थी। इसमें लापरवाही सामने आयी है। जिसके चलते कार्रवाई की गई है। एक महीना पहले ही राजकुमार का तबादला बलिया में हुआ था। यहां उन्हें हनुमानगंज ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गयी थी। वहीं उनकी जगह अब जितेन्द्र कुमार को हनुमानगंज का बीडीओ बनाया गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago