बलिया में भविष्य से खिलवाड़, स्कूल में छात्राओं से बनवाई रोटियां, वीडियो वायरल

बलिया के स्कूलों में अपना भविष्य उज्ज्वल करने की आस में पहुंचकर रहे छात्रों के ही भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जहां स्कूल में छात्राओं से रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। विडियो को Molitics नाम के एक पेज से शेयर किया गया है।वहीँ दैनिक जागरण ने अपनी वेबसाइट पर जो खबर लगाई है उसके मुताबिक विडियो सीयर ब्लॉक के समसुद्दीनपुर गांव स्थित राजकीय कंपोजिट स्कूल का है। जहां छात्राएं रोटियां बनाती हैं। वहीँ विडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में विद्यालय पर भोजनावकाश में 4 छात्राएं रोटियां सेक रही हैं। विद्यालय में तैनात 6 रसोइयों में 5 काफी बुजुर्ग हैं। जिसके कारण छात्राओं को ही रोटियां बनाने के लिए लगा दिया गया। इस बीच गांव के युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

स्कूल में छात्राओं से रोटियां बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से शिक्षा विभाग में हड़कंप में है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी का कहना है कि समसुद्दीनपुर कंपोजिट स्कूल में छात्राओं से रोटी बनवाने संबंधित वीडियो की जानकारी मिली है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्राएं शौकिया रोटी बना रहीं थी। इसके बावजूद पूरे मामले की जांच होगी।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago