बेल्थरारोड रेंज के ननौरा गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, DFO ने समझाया महत्व

बलिया । कोरोनाकाल में हमें पेड़ों और पर्यावरण का महत्व समझ आ चुका है। विभिन्न समाजिक संगठन लगातार वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। साथ ही लोगों से भी वृक्ष लगाने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में 30 करोड़ वृक्षारोपण जनआंदोलन 2021 और वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत बेल्थरारोड रेंज के ननौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रृद्धा यादव प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया के द्वारा हरी शंकरी वाटिका का पौधारोपण किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं और भूतपूर्व प्रधान के द्वारा आम, अमरूद के वृक्ष लगाए गए।

इसके बाद ग्राम सभा तुर्तीपार में तुर्तीपार पौधाशाला के पास स्थापित स्वर्गीय राकेश कुमार मिश्र स्मृति वाटिका में श्रृद्धा यादव के द्वारा स्वर्गीय बृजेश कुमार ( क्षेत्रीय वनअधिकारी) की स्मृति में जामुन का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि ये पौधे वातावरण के साथ-साथ मानव जीवन के लिए फायदेमंद होंगे। बोली, व्यक्ति का पर्यावरण संरक्षण के प्रयास करने चाहिए। छोटा-छोटा प्रयास ही एक दिन बड़ा प्रयास बनेगा। इस दौरान संस्कृति सिंह, प्रिंसिपल, ज्ञान पीठिका स्कूल, बलिया ने साथ साथ श्रद्धा यादव के साथ पौध लगाए और 200 पौधे लगाने का संकल्प लिया

आपको बता दें कि गांवों में पीपल, पाकड़, बरगद को हरीशंकरी कहा जाता है। मान्यता है कि यह पेड़, स्वयं ब्रम्हा विष्णु महेश है। गांव में आज भी इनकी पूजा अर्चना की जाती है। पेड़ों को लगने और बचाने के यह पौराणिक कथाएं भारत कें वृक्षों में बसे विश्वास को पुख्ता करती है। लिहाजा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भी इन पौधों का रोपण किया जाता है। पीपल, पाकड़ और बरगद यह सभी विशाल वृक्ष बनकर क्षेत्रवासियों को शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करेंगे साथ आसपास का वातावरण भी शुद्ध होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago