Categories: बलिया

बलिया के पीयूष ने सिंगापुर में नौकरी के साथ की तैयारी, मिली सफलता, पढ़ें सफलता की कहानी

सोमवार को यूपीएससी ने सिविल सर्विसेस एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया। इस रिजल्ट में बलिया के युवाओं का बोलबाला रहा। जिले के कई युवाओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन्हीं में से एक हैं आईआईटियन पीयूष।

पीयूष के सफलता की कहानी काफी अलग है। उन्होंने विदेश में नौकरी करते हुए यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की और अपने चौथे प्रयास में ही सफलता हासिल की। पीयूष ने 448वीं रैंक हासिल की है। सोमवार को जैसे ही UPSC का रिजल्ट आया तो उन्होंने अपने माता-पिता को फोन पर सिलेक्शन की जानकारी दी।

पीयूष की इस सफलता से माता-पिता बेहद खुश हैं। अच्छी बात यह है कि पीयूष अब भारत में रहकर ही देश की सेवा कर सकेंगे। पीयूष के पिता के नाम ओमप्रकाश राय है। वह जिले के सोहांव के रहने वाले हैं।

पीयूष के एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल से हासिल की। नवोदय विद्यालय (सिंहाचवर, बलिया) से 10वीं तक की पढ़ाई के बाद वे इसी विद्यालय की एक परीक्षा के जरिए पांडेचेरी चले गए।

उन्होंने साल 2014 में 12वीं की परीक्षा पास की। उसी साल उनका सेलेक्शन आईआईटी में हो गया। 2018 में इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद पीयूष ने एक साल तक दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और चौथी बार में सफलता हासिल की है। पीयूष अभी सिंगापुर में रहकर एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। जब रिजल्ट आया तब भी वह सिंगापुर में ही थे। जहां से उन्होंने फोन कर माता पिता को अपनी सफलता की जानकारी दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago