बलिया में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी उत्तर टोला निवासी 28 वर्षीय विक्रम सिंह का खून से लथपथ शव कुएं में मिला और अब मृतक के पिता उमाशंकर का शव घर से बरामद हुआ।
एक साथ पिता-पुत्र की हत्या की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि पुलिस को पहले विक्रम सिंह के शव मिलने की सूचना मिली थी। मंगलवार की सुबह हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में एक कुएं में विक्रम का शव मिला था। उसके शरीर पर बुरी तरह चोट के निशान थे।
सूचना मिलते ही एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ अशोक कुमार मिश्र, हल्दी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, एसआई शैलेन्द्र पांडेय व राधेश्याम सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। युवक की शिनाख्त विक्रम सिंह (28) पुत्र उमाशंकर सिंह के रूप में हुई।
इसके बाद पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची तो वहां उसके पिता उमाशंकर सिंह का शव पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…