बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के चितबिसांव में आगजनी की गम्भीर घटना सामने आई है। यहां बिजली के तार के चपेट में आने से एक पिकअप धूं-धूं कर जल गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी पिकअप गाड़ी आग का गोला बन गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें शांत नहीं हुई। इसके बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंची, जहां जवानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
बता दे कि सहतवार थाना क्षेत्र के चितबिसांव निवासी अखिलेश सैनी पुत्र महेश सैनी अपनी पिकअप पर कन्डा, अनाज, भूसा लेकर गांव के ही सुरेन्द्र खरवार के साथ उनकी बहन के यहां पहुँचाने मुड़ाडीह जा रहा था। जहां तीन चार दिन पहले लगी आग में सब कुछ तबाह हो चुका है। वो टीएस बन्धे पर पहुँचा ही था कि अचानक विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे गाड़ी में अचानक आग लग गई, इससे सारा सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने के बाद किसी तरह अखिलेश और सुरेन्द्र ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना में गाड़ी में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया, इससे पीड़ित पक्ष का बहुत नुकसान हो गया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…