बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में टंगुनिया गांव में दर्दनाक सड़क हादसा एचके गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को बुरी तरह टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालात गंभीर देख बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चकिया निवासी 35 वर्षीय श्रीनिवास और कथरिया निवासी 35 वर्षीय उमेश यादव मऊ जिले के मधुबन में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने गए थे। यहां रविवार की सुबह दोनों बाइक से अपने घर वापस जाने के लिए रवाना हुए। दोनों उभांव थाना क्षेत्र के टंगुनिया गांव के पास पहुंचे थे।इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सीयर में भर्ती कराया। यहां श्रीनिवास की मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे में मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली है। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…