Categories: बलिया

बलियाः मंत्री उपेंद्र तिवारी के पुराने साथी ने छोड़ा साथ, सपा नेता को दिया समर्थन

बलिया। चुनाव आते ही दल-बदल की राजनीति शुरु हो जाती है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नेता तो दल नहीं बदलते पर उनके साथ रहने वाले समर्थक उनसे मुंह फेर लेते हैं और विपक्षियों से हाथ मिला लेते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है बलिया की फेफना विधानसभा में, जहां भाजपा विधायक व राज्य सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी को सालों से समर्थन देने वाले रतनेश राय ने उनसे मुंह मोड़ लिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले पांसा ऐसा पलटा कि हमेशा उपेंद्र तिवारी की जीत के लिए जनता के बीच जाने वाले रतनेश राय अब सपा उम्मीदवार संग्राम सिंह यादव के साथ हो लिए हैं। वह सपा उम्मीदवार संग्राम सिंह के साथ करनई गांव पहुंचे। रतनेश राय 20 सालों से भाजपा के साथ जुड़े हैं और उपेंद्र तिवारी से उनका गहरा नाता रहा है। हर बार चुनाव में वह उपेंद्र तिवारी का समर्थन करते आए हैं और उनकी जीत के लिए लोगों से वोट मांगते हुए भी नजर आते रहे हैं।

लेकिन इस विधानसभा चुनाव में उपेंद्र तिवारी से रतनेश राय का मोह कम हो गया है और यही वजह है कि वह सपा उम्मीदवार संग्राम सिंह के साथ लोगों के बीच जा रहे हैं। वहीं रतनेश राय का कहना है कि मैं मंत्री के साथ 20 साल तक रहा लेकिन कोई विकास काम नहीं हुआ। इसलिए मैंने उनका साथ छोड़ा है। खैर रतनेश राय की यह कदम उपेंद्र तिवारी के लिए कितनी मुश्किलें खड़ा करेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस वाकये से एक बात तो साफ ही जनपद में जोड़-तोड़ की राजनीति चरम पर है और अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए नेता किसी भी दल में फूट डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago