Categories: बलिया

बलिया- ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ पर ‘प्रधान’ संवाद, संजय यादव ने फिर ‘कमल’ खिलने का किया दावा

बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर वर्चुअल संबोधित किया। बलिया में भी बीजेपी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर एक वर्चुअल रैली का आयोजन किया। जहां सिकंदरपुर से बीजेपी विधायक और प्रत्याशी संजय यादव की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। वहीं निवर्तमान विधायक ने कुलदीप चौबे की अगुवाई में विभिन्न दलों को छोड़कर आए दर्जनों लोगों को बीजेपी की सदस्यता भी दिलाई।

युवाओं को रोजगार देने पर फोकस- पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबी, बेरोजगारी, कोरोना महामारी, गरीबों के लिए आवास, विश्व में भारत की भूमिका, भारतीय अर्थव्यवस्था पर बात की। वोकल फॉर लोकल, पब्लिक इन्वेस्टमेंट, बजट- 2022, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कहा कि जल्द ही भारत मोबाइल और बैटरियों का हब बनेगा। जिससे देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री के संबोधन के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर और नारेबाज़ी कर भरपूर समर्थन के साथ ही विश्वास भी जताया।

सरकार की तारीफ, विपक्ष पर वार-पीएम मोदी के संबोधन के बाद संजय यादव ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चौमुखी विकास हो रहा। साथ ही विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ अपने विकास और मतलब की राजनीति की। ऐसा नहीं होता तो भारत भी विकसित देशों में शामिल होता। लेकिन आज पूरा विश्व यह सोचने पर मजबूर है कि एक व्यक्ति ने बीते 5 सालों में उत्तर प्रदेश का इतिहास और स्वरूप कैसे बदल दिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील भी की।

‘एक बार फिर बनेगी बीजेपी सरकार’-वहीं कुलदीप चौबे की अगुवाई में विभिन्न दलों को छोड़कर आए दर्जनों लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। जहां सैकड़ों लोगों ने निवर्तमान विधायक संजय यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से जिताने का विश्वास दिलाया। कार्यकर्ताओं और आम लोगों का समर्थन देखकर संजय यादव ने कहा कि अपार जन समर्थन को देखते हुए इस चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का काम करेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

18 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago