बलियाः समाजवादी पार्टी अपने चुनावी अभियान को गति देते हुए लगातार बैठकें कर रही है। जनता तक पहुंच बनाने के लिए अलग अलग जगह पर कार्यालय शुरु किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फेफना तिराहे पर आज सपा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हुआ।
फेफना से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन किया।इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में आम लोगों का जनसैलाब भी उमड़ पड़ा। इससे सपा में खुशी की लहर छा गई।
कार्यक्रम के दौरान संग्राम सिंह ने कहा कि उद्घाटन के दौरान उमड़ा जनसैलाब यह बताता है कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा। यह जनसैलाब 2022 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। यह जनसैलाब यह बताता है कि फेफना में इस बार साइकिल चलेगी। इस दौरान सपा के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी, बंसीधार यादव, सपा के जिला अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
पार्टी पदाधिकारियों ने जनता से साइकिल का बटन दबा कर फेफना समेत पूरे प्रदेश में सपा को जिताने और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…