Categories: बलिया

बलिया में शांतिपूर्ण हुई PET परीक्षा, 40 फीसदी छात्रों ने छोड़ा एग्जाम, अलर्ट पर रहा प्रशासन

बलिया। यूपी PET परीक्षा को लेकर जहां एक और कई जिलों में बवाल देखने देखने को मिला। तो वहीं दूसरी ओर बलिया में दूसरे दिन रविवार को 9 केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। हालांकि करीब 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं डीएम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

60% छात्रों ने दी परीक्षा – परीक्षा में करीब 10,464 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। जिसमें 5,769 शामिल हुए। करीब 40 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली की परीक्षा में 5,232 में 2,332 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में 2,363 परीक्षार्थी ही आए। इस तरह 60 फीसदी छात्रों ने ही परीक्षा दी।

अलर्ट रहीं जिलाधिकारी- डीएम सौम्या अग्रवाल ने टीडी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब देवी और जीआईसी सेंटरों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। दूरराज के अभ्यर्थी समय से केंद्र पहुंचने के लिए रात से ही होटलों और रेलवे स्टेशन पर रुके हुए थे। जांच के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ। परीक्षा खत्म होने तक अभिभावक केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे।

वहीं पीईटी परीक्षा को लेकर रोडवेज पूरी तैयारी में था। पिछले दो दिनों में करीब ढाई सौ से ज्यादा बसों का संचालन कर अभ्यर्थियों को उनके शहर तक सकुशल पहुंचाया गया। परीक्षा के कारण अन्य रूटों पर बसों का संचालन कम होने से यात्री परेशान रहे। रोडवेज प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि गोरखपुर के आसपास के 17,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बनारस सहित अन्य शहरों के भी अभ्यर्थी शामिल हैं।

रेलवे स्टेशन पर दोपहर में ट्रेनों के संचालन ना होने से भीड़ रोडवेज परिसर में ही थी। शाम को दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होते ही रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखी गई। स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों पर अभ्यर्थी सवार होकर अपने घर रवाना हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रेलवे स्टेशन बस स्टेशन सहित परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करती रही।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago