Categories: बलिया

बलियाः शिक्षक की फर्जी नियुक्ति मामले में तीन सदस्यीय कमेटी गठित, 3 सप्ताह में सौंपेगी रिपोर्ट

बलियाः फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक की भर्ती के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जो पूरे मामले की जांच करेगी और तीन सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसके साथ ही रमेश सिंह ने फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी पाने वाले शिक्षक का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के सहायक अध्यापक ब्रजेश पांडेय के खिलाफ इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र में हेराफेरी करने का आरोप लगा है। गाजीपुर के रहने वाले शशिकांत ने डीआइओएस को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर पर तैनात सहायक अध्यापक जयप्रकाश मिश्र की नियुक्ति फर्जी दस्तावेजों के सहारे हुई है।

जिसके बाद जांच शुरु हुई और प्रधानाध्यापक से 16 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं करा सके। अब इसकी जांच के लिए समिति गठित की गई है। इसमें प्रधानाचार्य अतुल कुमार, प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल कुमार व राकेश पांडेय शामिल हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago