Categories: बलिया

बिहार से बलिया आने लोग लेते हैं नाव का सहारा, 30 मिनट में तय करते हैं 5 किमी का सफर

भारत में एक-जगह से दूसरे जगह आने-जाने के लिए लोग सड़कों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर आपको बिहार से बलिया जाना है तो नाव से सफर तय करना पड़ेगा। जी हां बिहार के सीवान, छपरा, गोपालगंज, बेतिया और मोतिहारी जिले के लोग नाव से सफर कर रहे हैं।

बिहार से बलिया आने के लिए सड़क मार्ग है, लेकिन लंबी दूरी तय करना पड़ती है। सड़क मार्ग से परिवहन करने में समय भी ज्यादा लगता है। ऐसे में लोग बलिया जाने के लिए नाव का सहारा लेते हैं। सीवान के दरौली घाट से चलने वाली स्ट्रीमर 30 मिनट में ही 5 किलोमीटर की दूरी तय कर बलिया के खरीद घाट पहुंचा देती हैं। हालांकि जब बलिया से वापस बिहार लौटना हो तो 1 घंटे का समय लगता है, क्योंकि नाव को पानी के दिशा के विपरीत चलाना होता है।

बता दें कि बिहार से आने वाले लोग सीवान -मैरवा मुख्य मार्ग, मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग होते हुए बिहार के श्रीकरपुर चेक पोस्ट व मेहरौना पुल पार कर उत्तर प्रदेश पहुंचते हैं। इसके बाद मुख्य मार्ग जाते हैं। दूसरे विकल्प के रुप में लोगों को सीवान से छपरा और छपरा से जय प्रभा बलिया-छपरा सेतु पार कर उत्तर प्रदेश के बलिया जाना पड़ता है। इससे उत्तरप्रदेश के बलिया पहुंचने के लिए 150 से 160 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।

वहीं यदि लोग सीवान के दरौली घाट से बलिया आते हैं तो मात्र 70 किलोमीटर की दूरी बचती है। लोग सबसे पहले मैरवा-सीवान-मुख्य मार्ग होते हुए मैरवा धाम, मैरवा धाम से मैरवा-दरौली मार्ग होते हुए लोग दरौली घाट पहुंचते हैं। जहां मात्र 30 मिनट में नाव से 5 किलोमीटर दूरी तय कर बलिया के खरीद और खरीद घाट से 45 मिनट में वह बलिया घाट पहुंच जाते हैं।

हालांकि सरयू नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर स्ट्रीमर के परिचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद नाव पलटने का खतरा बना रहता है। पहले यहां से नाव का संचालन बंद था लेकिन 2016 से लगातार नावों का परिचालन होने लगा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago