सरकार बाढ़ पीड़ितों को लेकर तमाम तरह की योजनाएं और सुविधाएं दे रही है, लेकिन कई सरकारी लोग आम लोगों तक इन सुविधाओं को पहुंचने नहीं दे रहे हैं। हाल ही में बलिया के कोलकला में बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री को रात के अंधेरे में बेचने का मामला सामने आया है। जिले के सहतवार थाना अंतर्गत आने वाले गांव में ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर राहत सामग्री बेचने का आरोप लगाया है।
ग्रामीण इस हरकत से बेहद नाराज हैं और उन्होंने जमकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। बताया जा रहा है कि बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाले राशन को रात के अंधेरे में गाड़ी व नाव के सहारे दूर ले जाकर बेचा रहा था। इसमें दो गाड़ियां राशन ले जाने में कामयाब रहीं, लेकिन तीसरी गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
आरोप है इसमें संलिप्त लेखपाल संदीप सिंह भी मौके पर था। ग्रामीणों द्वारा गाड़ी पकड़े जाने पर लेखपाल मौके से फरार हो गया। प्रदर्शन करने वालों में संजय बिंद, गणेश बिंद, प्रेमचन्द्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…