ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर लापरवाह बना स्वास्थ्य महकमा, बिना मास्क घूम रहे लोग

बलिया। ओमिक्रॉन वैरिएंट भारत में पैर पसार रहा है। धीरे धीरे इस नए वेरिएंट की चपेट आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन चिंता की बात यह है कि जिस तेजी से वायरस का कहर बढ़ रहा है, उसी तेजी से लोग लापरवाह हो रहे हैं।बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो रहा है। कोरोना जांच को लेकर भी स्वास्थ्य महकमा भी लापरवाह बना हुआ है। कोरोना टेस्टिंग के लाख दावे किए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं दिख रहा।

रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के हाल और भी बुरे हैं। यहां जांच करने वाली टीम मौजूद नहीं रहती। लिहाजा बिना जांच के ही लोग जनपद में आ जा रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा और भी बढ़ रहा है। जनपद का स्वास्थ्य महकमा उदासीन बना हुआ है। जबकि स्वास्थ्य विभाग 40 से 42 टीमें कोरोना की जांच करने का दावा करता चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि जनपद में अस्पताल समेत बस व रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन तीन हजार से 3200 लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजारा देखने को मिला।

हालात ये हैं कि रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में कोई भी जांच टीम नहीं रहती। जिला महामारी अधिकारी डा. जियाउल हुदा ने बताया कि शुक्रवार को बस व रेलवे स्टेशन को मिलाकर कुल 840 लोगों की कोरोना जांच हुई है। बताया कि रेलवे स्टेशन पर दो सुबह तथा दो शाम को टीमें लगाई गई है। रेलवे स्टेशन परिसर में तैनात टीमें जब भी ट्रेन आती है उससे पहले तैनात रहती है और प्रत्येक व्यक्ति की जांच करती है। लेकिन असलियत में हालात बेहद चिंताजनक हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago