बलिया में भाजपा की महिला नेत्री के मोबाइल पर अभद्र मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक करीब पांच दिन पहले भाजपा नेत्री के मोबाइल पर कई तरह से अभद्र मैसेज आए। मैसेज में भाजपा नेत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है। इसके बाद महिला ने कोतवाली स्थित महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं महिला नेत्री की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है। महिला थानाध्यक्ष ज्ञानुप्रिया ने बताया कि भाजपा नेत्री की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल पर संदेश भेजने वाले की पहचान के लिए मामले को साइबर सेल में भेजा गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। कहा कि अभद्र मैसेज भेजने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…