बलिया- अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सड़कों पर उतरे मनियर के नौजवान !

बलिया में अवैध शराब की संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते बलिया के नौजवानों ने मनियर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

नौजवानों के संगठन सामाजिक चेतना समिति के अध्यक्ष मदन सचेस के नेतृत्व में कस्बे में सरेआम बिक रही अवैध शराब को तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु सैकड़ों लोगों के साथ ज्ञापन सौपने के बाद, जिसमें उल्लेख किया गया है कि आदर्श नगर पंचायत मनियर वार्ड नं10 के बहेरापार बस्ती में पिछले कई वर्षों से शराब माफियाओं के द्वारा देशी कच्ची शराब के उत्पादन एवं सरेआम हो रही बिक्री के कारण बस्ती का अमनचैन व सामाजिकसुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

विरोध कर रहे स्थानीय महिलाओं एवं नौजवानों को मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकियां भी माफियाओं के द्वारा दी जा रही है। जिससे आम जनता में भय एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है। इस  समस्या को लेकर  थाना प्रभारी से मिलकर एक सप्ताह के भीतर उत्पादन,विक्रय एवं निर्दोषों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए अल्टीमेटम दिया गया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago