नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों का लंच मेन्यु को बीसीसीआई द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करने के बाद बवाल मच गया है। दरअसल मामला यह है कि इस मेन्यू में ‘ब्रेज़्ड बीफ पास्ता’ शामिल था, जिसे लेकर ट्विटर पर बीसीसीआई और टीम इंडिया की जमकर खिंचाई हो रही है।
ज्ञात हो कि भारत में ‘बीफ’ को लेकर पहले से ही घमासान मचा हुआ है और यह एक राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है। टीम इंडिया के मेन्यू में ‘बीफ’ आइटम का होना ट्विटर यूजर्स नागवार गुजरा और उन्होंने अपनी भड़ास बीसीसीआई और खिलाड़ियों पर निकाली।
वहीँ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दो दिन का लंच मेन्यू भी बीसीसीआई द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया था। जिसमे पहले और दूसरे दिन के लंच मेन्यू में भारतीय खिलाड़ियों की पसंदीदा डिश रखी गई थीं।
जिसमें सूप, चिकन लसाने, स्टफ्ड लैंब, चिकन टिक्का करी, पनीर टिक्का करी, प्रॉन्स विद मैरी रोज सॉस, चावल के साथ मैश्ड पोटैटो, उबले अंडे और गार्डन सलाद था। इसके अलावा स्वीट डिश में एपल पाइ कस्टर्ड, चेरी चीज सॉस के साथ डार्क चॉकलेट, फ्रेंच फ्रूट सैलेड और आइसक्रीम रखा गया था।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…