Categories: खेल कूद

आंद्रे रसेल की एक ही मैच में सबसे तेज ‘सेंचुरी’ और ‘हैट्रिक’, बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड

कैरेबियाई बल्लेबाज आंद्रे रसेल कैरेबियाई प्रीमियर लीग में जबरदस्त धमाल मचाये हुए है। टी20 क्रिकेट में एक ही मैच में सेंचुरी और हैट्रिक बनाने वाले रसेल महज दूसरे क्रिकेटर हैं, इससे पहले जो डेनली ऐसा कर चुके हैं। रसेल ने डेनली को पीछे छोड़ते हुए नॉटआउट 121 रनों की पारी खेली। डेनली के नाम टी20 के एक मैच में 102 रन और हैट्रिक है।

जानकारी के मुताबिक, जमैका थलाइवा के कप्तान आंद्रे रसेल ने शाहरुख खान की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स को अकेले दम पर ही हरा डाला। 224 रनों के टारगेट को रसेल की टीम ने 19.3 ओवर में हासिल करके सबको हैरान कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और जमैका थलाइवा के बीच खेले गए इस मैच में 4 घंटे में 448 रन ठोके गए। जिसके बाद इस मैच में रिकॉर्ड्स की लड़ी सी लग गई।

यह मैच रसेल के लिए बहुत ही खास रहा जिसमे वह नॉटआउट रह कर सेंचुरी ठोकी साथ ही गेंदबाजी के दौरान हैट्रिक भी ली। रसेल ने 40 गेंद पर सेंचुरी ठोकी, जो सीपीएल की सबसे तेज सेंचुरी भी है। इसके अलावा जमैका थवाइवा ने सीपीएल का सबसे बड़ा टारगेट भी हासिल किया। जमैका थलाइवा का स्कोर एक समय 41 रनों पर पांच विकेट था। इसके बाद रसेल ने जैसे तूफान सा मचा डाला। रसेल ने 13 छक्के और छह चौके के साथ 49 गेंद पर 121 रन बनाए।

वहीँ गेंदबाजी के दौरान उन्होंने ब्रेंडन मैक्कलम, डैरेन ब्रावो और दिनेश रामदीन के विकेट लगातार तीन गेंद पर लिए। रसेल ने तीन ओवर में 38 रन खर्चकर तीन विकेट झटके। मैक्कलम ने 27 गेंद पर 56 रनों की शानदार पारी खेली।

आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में एक ही मैच में सेंचुरी और हैट्रिक बनाने वाले आंद्रे रसेल दुसरे दूसरे क्रिकेटर बन गये हैं, इससे पहले जो डेनली ऐसा कर चुके हैं। रसेल ने डेनली को पीछे छोड़ते हुए नॉटआउट 121 रनों की पारी खेली। डेनली के नाम टी20 के एक मैच में 102 रन और हैट्रिक है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago