बलिया के सुखपुरा CHC का संचालन नहीं होने से लोग आक्रोशित, आंदोलनकारियों ने जिला अधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बलिया के सुखपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन की अनदेखी की वजह से संचालित नहीं हो पा रहा है। इसके चलते क्षेत्र के लोग आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने बृहद जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

बता दें कि ये सीएचसी पिछले 8 वर्षों से बनकर तैयार है। इसमें लगभग 3 से 4 करोड़ की लागत आई थी। इसके सुचारू रूप से संचालन से इलाक़े की लगभग 1 लाख आबादी को सीधे स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। आंदोलन समिति का कहना है कि जब तक यह सीएचसी शुरू नहीं होती हैं तब तक ये जनांदोलन क्रमबद्ध तरीके से चलता रहेगा। इस जनांदोलन में लोग बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं।

आंदोलन समिति ने बताया कि लोग पार्टी,दल से उपर उठकर इसका समर्थन कर रहे हैं, जो बीते 23 सितंबर को जिला अधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन में देखने को मिला,चिंता जनक यह की यह अस्पताल शुरू क्यों नहीं हो पा रहा, लेकिन दूसरी तरफ क्षेत्र के युवाओं ने इस आंदोलन को जोरदार बनने के लिए ठान लिया हैं और इसमें लगभग क्षेत्र से जुड़े 2 दर्जन ग्राम प्रधानों ने भी जिला अधिकारी को अपना निवेदन पत्र सौंपा हैं कि सीएचसी को तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए नहीं तो यह प्रदर्शन गांव गांव तक पहुंचेगा और हो रहे जन आंदोलन का समर्थन पत्र भी आंदोलन समिति को सौप दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago