Categories: बलिया

बलिया में 25 सितंबर को होगा रोज़गार मेले का आयोजन, निजी क्षेत्र की कंपनियाँ देगी रोज़गारर

प्रदेश सरकार की ओर से मिशन रोजगार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में रोज़गार मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बलिया के जिला सेवायोजक कार्यालय द्वारा 25 सितंबर को रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले के ज़रिए बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार और अप्रेंटिस के अवसर उपलब्ध कराए जाएँगे। इस एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मारक, अनुसंधान एवं आरोग्य केन्द्र महरेंव, चितबड़ागांव के परिसर में किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियाँ भाग लेंगी।

इस मेले में कंपनियाँ विभिन्न योग्यता, कौशल, आयु वर्ग के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को प्राइवेट सेक्टर में(ऑनलाइन) रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु सेवायोजन के rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी भी प्रदान की जायेगी, ज़िससे कि अधिक से अधिक संख्या में शैक्षिक, व्यावसायिक कौशल आदि धारित अभ्यार्थी “ऑनलाइन रोजगार के अवसर” प्राप्त कर सेवायोजित हो सकें।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यार्थी अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। यह मेला पूर्णतः नि:शुल्क है। अभ्यर्थियों को अपनी सभी शैक्षिक योग्यता की छायाप्रति के साथ (बायोडाटा) प्रातः 11 बजे उपस्थित होना होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago