Categories: बलिया

मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक- कहीं भी नहीं रखा जा सकेगा ताजिया, DM ने दिए निर्देश

बलिया : मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अदिति सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई। इसमें सभी सदस्यों से जरूरी सुझाव लिए गए। इस बात पर जोर दिया गया कि कोई भी त्योहार मनाने के दौरान शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखना है। लॉ एंड आर्डर को लेकर सभी थाना प्रभारियों से क्षेत्रवार जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त के बाद कोरोना की तीसरी लहर के आने का अलर्ट किया गया है,लिहाजा पिछले वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस आदि नहीं निकलेगी। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में लोगों से इस बात से जरूर अवगत करा दें। कहीं कोई दिक्कत की संभावना संज्ञान में आये तो समय से पहले बता दें, ताकि उसे दुरुस्त किया जा सके। निर्देश दिया कि समिति के सदस्यों के सुझाव/शिकायत अनुपालन सभी सम्बन्धित अधिकारी करके अवगत करा देंगे। अन्न महोत्सव को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी दुकान से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए, इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए।

एसपी डॉ विपिन ताडा ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। कहीं भी ताजिया न रखा जाए, ताकि जुलूस निकालने की नौबत ही न आए। अन्न महोत्सव को लेकर सभी थानाध्यक्ष को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कहा कि थाना में पीस कमेटी की बैठक कर ली गई है। लगभग सभी धर्म गुरुओं ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत पिछले वर्ष की तरह इस बार ताजिया नहीं निकाली जाएगी। शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पूरा पालन कराया जाएगा। बैठक में सदस्यों ने नगर क्षेत्र में पानी सप्लाई की समस्या व नपा बलिया में प्राइवेट फर्म होने के बाद भी सफाई ठीक नहीं होने, चित्तू पांडेय चौराहे पर सड़क पर बड़ा गड्ढा होने की समस्या बताई। यह भी कहा ढीले तारों को जरूर दिखवा लिया जाए। काजीपुरा में जलभराव की समस्या दूर कराने की बात कही। अन्य छोटी-मोटी समस्या भी बताई, जिसे जिलाधिकारी ने नोट कराते हुए निदान का भरोसा दिलाया। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम रामआसरे, सभी एसडीएम-सीओ समेत सदस्य के रूप में शिवकुमार कौशिकेय, भानु प्रकाश बबलू, सीए बलजीत सिंह, असगर अली, अजय सिंह, इफ्तेखार खां आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago