Categories: featured

बलिया SP का एक्शन, लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष को किया लाइनहाजिर

बलिया के मनियर से ख़बर है जहां थानाध्यक्ष शैलेस कुमार सिंह को पुलिस अधिक्षक डॉ.  विपीन टाडा ने मंगलवार की रात को लाइनहाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार की रात को जनपद के सभी थानाध्यक्षों की मीटिंग ली थी। इसी दौरान उन्होंने मनियर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिल करने की कार्यवाही की। इस बड़ी कार्यवाही के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस कार्यवाही के बाद चर्चा है कि जिलाध्यक्ष के चुनाव के दौरान वार्ड नम्बर 16 के जिलापंचायत सदस्य असगर अल्ली उर्फ गुड्डु मलिक निवासी पुरूषोतम पट्टी के गायब होने की तहरीर परीजनों ने थाने में दी थी। वही बसपा के जिलाध्यक्ष ने अपने लेटर पैड पर लिखकर पुलिस अधीक्षक से गुड्डु मलिक की सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी लेकिन उस समय थानाध्यक्ष ने कोई भी कार्रवाई नहीं की।

जिसके बाद से मामले को लेकर माहौल गर्मा गया था। बीते मंगलवार रात एसपी ने सभी जनपद के थानाध्यक्षों की बैठक बुलाई जिसमें मनियर थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर करने की कार्यवाही की। इस कार्यवाही को लेकर अन्य थानाध्यक्षों में भी हड़कंप का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago