उत्तर प्रदेश में फिर तबादला एक्सप्रेस चली और पीसीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया। कुल 8 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, इसमें बलिया के नगर मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। बलिया के नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी अब अयोध्या के कानून व्यवस्था अपर जिलाधिकारी होंगे।
इसके अलावा आवास विकास परिषद में उप आवास आयुक्त अजय नारायण सिंह को आगरा में अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति बनाया गया है। नगर निगम कानपुर में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार भारतीय को वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) बनाया गया है। अजय कुमार अम्बष्ट उप आवास आयुक्त मेरठ को जौनपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार पीलीभीत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अजीत परेश को वाराणसी में मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा चित्रकूट में उपजिलाधिकारी पंकज वर्मा को गोंडा भेजा गया है, उन्हें गोंडा का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आगरा में उपजिलाधिकारी सतीश कुमार कुशवाहा अब संभल में अपर जिलाधिकारी का पद संभालेंगे। वहीं, बाल विकास सेवा और पुष्टाहार निदेशालय में उप निदेशक शिवानी सिंह को राजस्व परिषद से जोड़ा गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…