Categories: देश

ऑटो चालक की बेटी बनी जज, ऐसे लिखी सफलता की इबारत

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य न्यायिक सेवा सिविल जज के परिणाम जारी कर दिया है। पहले तीन स्थानों पर बेटियों ने कब्जा जमाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वही   देहरादून के ऑटो चालक की बेटी ने मिसाल कायम करते हुए पीसीएस (जे) पेपर में उत्तराखंड टॉप कर राज्य का मान बढ़ाया है। पूनम ने अपने सपने के साथ अपने माता-पिता का भी सपना साकार किया है।

देहरादून के नेहरू कॉलोनी बी ब्लॉक की ऑटो चालक की लड़की पूनम टोडी ने पीसीएस जे में उत्तराखंड टॉप किया। पूनम टोडी ने बीकॉम, एमकॉम, एलएलबी और अभी टिहरी चंबा से एलएलएम कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही पूनम टोडी ने यूपी एपीओ का पेपर पास कर लिया था। पूनम टोडी ने बातचीत में बताया कि पीसीएस (जे) को पास करना उनका सपना था और आज वह सपना साकार हो गया है। उनकी माता गृहणी हैं। पूनम की एक बड़ी बहन और दो भाई हैं। पहले भी किए हैं प्रयास: पूनम टोडी पहले भी दो बार पीसीएस (जे) का साक्षात्कार दे चुकी हैं पर सफलता नही मिल पाई थी। लेकिन इस बार उनको सफलता मिल गई है। पूनम की मेहनत रंग लाई। बताया कि कुछ समय उन्होंने दिल्ली में रहकर कोचिंग की उसके बाद दून वापस लौटकर घर पर तैयारी की।

पूनम ने बताया कि उनके पिता अशोक कुमार टोडी ऑटो चालक हैं और दून में ही 30 साल से ऑटो चलाते हैं। पूनम अपने पिता की मेहनत से प्रेरित होकर अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाया और आज उनकी मेहनत रंग लाई है। पूनम ने बताया कि एक महीने पहले  यूपी एपीओ का परिणाम आया था और उनका चयन हो गया था। ज्वाइनिंग लेटर अभी आया नहीं और अब पीसीएस जे का परिणाम देखकर उसकी खुशी का  ठिकाना नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago