काँग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश में अपने पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है जिसमें बलिया जिले से तीन लोगों को सचिव नियुक्त किया गया है। इस सूची में बलिया में कांग्रेस पार्ट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पवन तिवारी, मनीष कुमार पांडेय और अविनाश तिवारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इन लोगों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
वहीं पवन पवन तिवारी ने सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष पंखुड़ी पाठक का आभार प्रकट किया और कहा कि आपने जो भी जिम्मेदारी हमें सौंपी है, उसका सच्चे दिल से निर्वहन किया जाएगा।
बता दें कि 2002 से कांग्रेस पार्टी में सक्रीय राजनीति से जुड़कर कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी, लोक सभा, विधान सभा चुनाव में जोरदार भूमिका निभाने वाले पवन तिवारी बलिया जिले के युवाओं के हमेशा से चहेते रहे हैं।
पवन तिवारी ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी हमारे नेता हैं और जब तक राहुल गांधी जी को भारत के प्रधानमंत्री के कुर्सी पर बैठा नही दिया जाएगा, तब तक युवाओं में क्रांति की ज्वाला जलती रहेगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…