Categories: बलिया

बलिया ज़िला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को करना पड़ रहा महीनों का इंतजार

बलिया ज़िला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बेहाल है। यहां मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही हैं। हालात ये हैं कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो बुधवार को 600 से अधिक वेटिंग चल रहा है।

बता दें कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन दो हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। इसके साथ ही 100 से अधिक मरोज भर्ती भी किए जाते हैं। निश्शुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्रतिदिन 30-40 से मरीज पहुंचते हैं, लेकिन इनमें से केवल 15 का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है। बाकी मरीजों को तारीख दे दी जाती है।

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने की वजह से कई मरीज प्राइवेट अस्पतालों में जांच कराने को मजबूर हो रहे हैं। गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच कराना पड़ रहा है। इसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी परेशानी आ रही है। उन्हें मोटे दामों पर अपनी जांच करानी पड़ रही है।

इधर जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलाजिस्ट डाक्टर खुद योमार चल रहे हैं। इसके साथ ही उनके ऊपर कई जिम्मेदारी भी है। यहां तैनात रेडियोलाजिस्ट डा. एसपी श्रीवास्तव अल्ट्रासाउंड के अलावा 30 से अधिक मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में मेडोकोलीगल रिपोर्ट बनाने के साथ ही कोर्ट गवाही का कार्य भी करते हैं। उनका कहना है कि ठीक ढंग से एक अल्ट्रासाउंड करने में करीब 15- 20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में निर्धारित समय के भीतर रोजाना अधिकतम 15 लोग ही अल्ट्रासाउंड का लाभ ले पाते हैं।

CMS डॉक्टर एसके यादव ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में सबसे पहले प्राथमिकता मेडीकोलीगल मामलों को दी जाती है, अन्यथा उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए मऊ और बनारस तक चक्कर काटने पड़ते है। जबकि अल्ट्रासाउंड की स्पीड बढ़ाने के लिए शासन से एक और रेडियोलाजिस्ट की मांग की गई है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago