आज 9 मई को बलिया लोकसभा और सलेमपुर सीट के लिए नामांकन का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आज तीसरे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 05 और सलेमपुर के 05 राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। इसके अलावा आज बलिया लोकसभा क्षेत्र से तीन और सलेमपुर से दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बता दें कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से लल्लन सिंह यादव, राष्ट्रीय समाज दल से ओमप्रकाश पांडेय एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रामनिवास गोंड ने रिटर्निग ऑफिसर रवींद्र कुमार और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के भीम राजभर व अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी से नारायण मिश्र ने रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये बैरिकेडिंग सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। पूरे दिन बैरिकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा।
पर्चा लेने और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 मई 2024 है। 11 और 12 मई 2024 को शासकीय लोक अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नहीं होगा। नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 17 मई को कर सकते हैं l
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…