बलिया और सलेमपुर सीट से आज नामांकन करेंगे ये 3 दिग्गज

बलिया लोकसभा और सलेमपुर लोकसभा सीट पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। कुछ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया हैं। वहीं कल यानि 10 मई को 3 दिग्गज उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा भरेंगे। इंडिया गठबंधन के 2 और भाजपा के 1 उम्मीदवार नामांकन करेंगे। उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

जनकारी के मुताबिक, बलिया लोक सभा से भाजपा उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर 10 मई यानी आज अपना नामांकन करेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन से  प्रत्याशी सनातन पांडेय भी 10 मई  यानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा सलेमपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबन्धन के उम्मीदवार रमाशंकर राजभर भी आज ही नामांकन पत्र भरेंगे।

समाजवादी पार्टी बलिया के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय “कान्हाजी” ने जानकारी दी कि सनातन पांडेय 10 मई को सुबह 9:30 से सतीश चन्द्र कालेज के पास जापलीनगंज चौराहा से निकल कर दुर्गा मन्दिर, बालेश्वर मंदिर, ओकडेनगंज, बिशुनीपुर होते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे इसके बाद नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे।

वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन उम्मीदवार रमाशंकर राजभर 9 बजे बेल्थरा रोड आवास से चलकर सिकंदरपुर और वहां से जीजीआईसी बलिया और वहां से जिला पार्टी कार्यालय पहुंच कर वहां जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान गठबंधन में सम्मिलित सभी दलों के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

2 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago