Categories: बलिया

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 17 से 25 दिसंबर तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कुछ के मार्ग परिवर्तित

बलियाः छपरा-बलिया रेल खण्ड के दोहरीकरण के कार्य चल रहा है। इस काम के चलते कई ट्रेनों के आवागमन का प्रभावित हुआ है। गौतमस्थान स्टेशन पर प्री-नान इंटरलाक एवं नान इंटरलाक कार्य हो रहा है। जिसके चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित हुए हैं और कुछ ट्रेने निरस्त हुई हैं।

बता दें कि 17 से 25 दिसंबर तक कई ट्रेने प्रभावित रहेंगी। इन तारीखों के बीच चलने वाली कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन तथा रि-शिड्यूलिंग का कार्य किया जाएगा। वाराणसी कार्यालय से जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने जानकारी दी। आजमगढ़ से 21 दिसंबर को चलने वाली आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस आजमगढ़ से 60 मिनट पुर्ननिर्धारित कर चलाई जायेगी। 25 दिसम्बर छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस छपरा से 60 मिनट पुर्ननिर्धारित कर चलाई जायेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कुछ के मार्ग परिवर्तितः छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 18 , दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस 19 दिसंबर और छपरा-औड़िहार व सीवान-छपरा 25 को निरस्त रहेगी। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित हुए हैं। जयनगर से 17, 19 एवं 24 दिसम्बर को चलने वाली जयनगर-अमृतसर, अमृतसर से 17, 19, 22 एवं 24 को अमृतसर-जयनगर, नई दिल्ली से 16 एवं 18 से 23 तक चलने वाली नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस, दरभंगा से 18 एवं 25 को चलने वाली दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 22 को चलने वाली अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, गोंदिया से 21 को चलने वाली गोंदिया एक्सप्रेस, 23 दिसम्बर को कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।

इसके अलावा कई ट्रेनों का नियंत्रण परिवर्तित हुआ है। रेलवे के द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक दरभंगा एक्सप्रेस 17 एवं 19 को 50 मिनट एवं 21 को 20 मिनट, रक्सौल एक्सप्रेस 17 को 30 मिनट, 22 को 45 मिनट एवं 24 को 20 मिनट, आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 18 को 25 मिनट, 20 को 80 मिनट, जयनगर एक्सप्रेस 25 दिसम्बर को 20 मिनट पूर्वोत्तर स्टेशन पर नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट रहेंगे वहीं कुछ का शार्ट ओरिजिनेशन होगा। सूरत से 15 से 24 दिसम्बर तक चलने वाली सूरत-छपरा एक्सप्रेस बलिया में शार्ट टर्मिनेट की जायेगी एवं यह गाड़ी बलिया से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी। इसी क्त्रम में छपरा से 17 से 25 तक चलने वाली छपरा-सूरत एक्सप्रेस बलिया से चलाई जायेगी। 16 से 25 तक चलने वाली सियालदह-बलिया- सियालदह एक्सप्रेस छपरा स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट की जायेग। यह गाड़ी बलिया से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago