Categories: बलिया

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…बलिया से एक बार फिर निकलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, टाइमिंग भी जाने

बलिया। रेल यात्रियों के लिए एक अहम खबर है। जहां अब यात्रियों को फिर से सहूलियत मिलने जा रही है। क्योंकि यात्रियों की मांग पर ठंड के पहले से बंद पड़ी ट्रैन अब फिर से चलेंगी। जिससे यात्रियों को सहूलियत होने के साथ ही विभाग की आय भी बढ़ेगी। विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। 10 फरवरी से सिवान-थावे रूट पर दो ट्रेन चलेंगी। 13 से वाराणसी-छपरा-वाराणसी, छपरा-मऊ-छपरा और एक मार्च से गाजीपुर- प्रयागराज रूट पर प्रतिदिन स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा।

निर्धारित स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें– यात्री जनरल और मेल, एक्सप्रेस टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। ट्रेन पहले से निर्धारित स्टेशनों पर रुकेंगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को सिवान स्टेशन से 05439 स्पेशल ट्रेन रोज सुबह 6.30 बजे थावे के लिए रवाना होगी। दूसरी तरफ से 05440 ट्रेन सुबह 9.25 पर सिवान के लिए चलेगी। उसी दिन शाम 06.25 बजे सिवान से प्रतिदिन थावे के लिए 05441 स्पेशल ट्रेन चलेगी और 05442 थावे से सिवान के लिए रात 8.35 बजे चलेगी।

13 फरवरी को छपरा-वाराणसी सिटी रूट पर अप 05445 शाम 04.10 बजे रोज चलेगी, डाउन में वाराणसी सिटी से 05446 सुबह पांच बजे रवाना होगी। 13 फरवरी को 05443 स्पेशल पैसेंजर ट्रेन छपरा से रोज शाम चार बजे मऊ के लिए चलेगी वहीं दूसरी तरफ से 05444 मऊ से छपरा के लिए रवाना होगी। एक मार्च से 05437 स्पेशल ट्रेन गाजीपुर से सुबह 4.20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी, दूसरी तरफ से 05437 प्रयागराज से गाजीपुर के लिए शाम 5.45 बजे चलेगी। उक्त सभी ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन होगा।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago