बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक कांड के आरोपी एक और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। मामले में अब तक दो प्रबंधकों और एक शिक्षक समेत कुल 6 आरोपियों पर NSA की कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं। बता दें 30 मार्च को पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद से ही मामले में लगातार कार्रवाई जा रही है।
नकल का ठेका- नगरा पुलिस ने पांडेयपुर निवासी और हरिहर बाबा इंका पांडेपुर के प्रबंधक अवधराज पांडेय को नकल कांड में गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वह गिरोह बनाकर नकल कराने के लिए ठेका लेता था। छानबीन में पुलिस को पता चला कि परीक्षा के दौरान अवधराज अपने गिरोह के सदस्यों के साथ परीक्षार्थियों को डुप्लीकेट कॉपी देता था, जबकि ऑरिजनल उत्तरपुस्तिका को बाहर हल करने के लिए भेज दिया जाता था।
हर छात्र से 25-30 हजार वसूली- नकल के लिए 25 से 30 हजार रुपए हर छात्र से लिए जाते थे। अवधराज से पुलिस ने डुप्लीकेट कॉपी भी बरामद की थी। अब उस पर NSA की कार्रवाई की गई। इससे पहले नगरा पुलिस ने 4 भीमपुरा और उभांव पुलिस एक-एक नकल माफियाओं के खिलाफ रासुका लगा चुकी है। इनमें रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी निवासी और सुभाष इंका ताड़ीबड़ागांव के अंग्रेजी विषय के शिक्षक अविनाश गौतम, मां लचिया देवी मूरत यादव इंटर कॉलेज पशुहारी के केंद्र व्यवस्थापक अक्षयलाल यादव शामिल हैं।
अब तक 7 पर लगी रासुका- पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, नकल माफिया राजू प्रजापति निवासी मऊ, रविद्र नाथ सिंह पुत्र स्व. रामाधार सिंह निवासी अवराई खुर्द थाना भीमपुरा के खिलाफ रासुका की धारा बढ़ाई जा चुकी है।
30 मार्च का पेपरलीक कांड- 30 मार्च को हुए पेपर लीक कांड में डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा समेत 52 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि डीआईओएस समेत 4 लोगों को अब तक जमानत मिल चुकी है। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को भीमपुरा थाना के किड़िहरापुर स्थित परीक्षा केंद्र महाराजी देवी स्मारक इंटर कालेज से ही पेपर आउट होने की बात सामने आई थी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…