बलिया में कोर्ट से आदेश मिलने पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब नष्ट करने की कार्रवाई की। बांसडीह तहसील क्षेत्र अन्तर्गत रेवती पुलिस ने अलग-अलग समय पर बरामद हुई अवैध शराब नष्ट की। सीओ बैरिया अशोक कुमार मिश्र और एपीओ राघवेन्द्र की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक रामायण ने 300 मुकदमों के तहत 2020 से 2021 के बीच बरामद अवैध शराब को नष्ट कराया।
78 सौ लीटर शराब नष्ट- विभिन्न मुकदमों के तहत बरामद करीब 78 सौ लीटर शराब को पुलिस ने नष्ट किया है। सबसे पहले थाना प्रांगण में जरकीन में बरामद शराब को पुलिस ने नष्ट किया। जिसके बाद सीओ सहित प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स रेवती-कुंआ पीपर मार्ग पर पहुंचे। जहां विभिन्न मुकदमों में बरामद प्लास्टिक शीशी की शराब और फ्रूटी को सड़क पर बिछाकर रोलर से नष्ट कराया गया। और फिर मलबे को गढ्ढे में डाल दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि सन 2020 से 2021 के बीच 300 मुकदमों के तहत विभिन्न जगहों से करीब 7 हजार आठ सौ लीटर शराब पुलिस ने बरामद की थी। जिसे कोर्ट के आदेश पर उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा नहीं होने दिया जाएगा। इस धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
साथ ही कहा उन्होंने आमजन से अपील भी की है कि अगर कहीं अवैध शराब के निर्माण की सूचना लोगों को मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। नाम उजागर न करते हुए तत्काल कार्रवाई की जाएगी। किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर कोई कानून से खिलवाड़ करता पाया जाएगा। उसे बक्शा नहीं जाएगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…