Categories: बलिया

Paper leak: सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जांच को लेकर कही बड़ी बात!

बलिया। यूपी 12वीं बोर्ड में अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद से ही प्रशासन और सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले में पत्रकारों की गिरफ्तारीके बाद से मामला हाईप्रोफाइल हो गया। पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार आंदोलन हो रहे हैं। कांग्रेस भी पत्रकारों के हित में आवाज उठा रही है। वहीं अब बीजेपी भी पत्रकारों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। और पत्रकारों को न्याय दिलाई की बात कर रही है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। समाज में हो रहे किसी भी गलत काम से सरकार और अधिकारियों को खबर के माध्यम से अवगत कराना उनका काम है। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों के साथ उचित न्याय होना चाहिए। इसके लिए कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के आंदोलन और क्रमिक अनशन के मुद्दे पर डीएम से बात की है।

पत्रकारों को तत्काल राहत देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक फोरम गठन के लिए कहा है। फोरम के लोग जब प्रशासन और पत्रकारों की बातें सुनेंगे, तभी असल प्रकरण सामने आएगा। उन्होंने कहा कि नकल और नकल माफिया को कतई बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन निर्दोष लोगों के साथ अन्याय भी नहीं होने देंगे। जांच के दायरे में यह बिंदु भी होना चाहिए कि दागी विद्यालयों को परीक्षा केंद्र कैसे बना दिया जाता है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago