Categories: बलिया

बलिया से लखनऊ की दूरी जल्द होगी कम, जानिए क्या हुआ बदलाव

बलिया। लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। क्योंकि लखनऊ तक जाने की यात्रा अब छोटी होने वाली है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम अब बदले हुए रूट पर बसें चलाने जा रहा है। बलिया डिपो से 4 बसें पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते चलाई जाएंगी। जनता को बहुत जल्द नॉन स्टाप सेवा मिलेगी। इस समय बसें फैजाबाद रूट से चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को 424 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। लेकिन अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से दूरी करीब 390 किलोमीटर हो जाएगी।


परिवहन निगम ने जनरथ सेवा की एक बस चलानी शुरू कर दी है, यह बस सुबह 10 बजे जाती है। लेकिन बहुत जल्द 4 सामान्य बसें भी एक्सप्रेस वे के रास्ते चलाई जाएंगी। इसके अलावा रात्रिकालीन सेवा भी मिलेगी, इसके लिए 5 अलग बसों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस रूट से बसें चलेंगी तो दूरी तो घटेगी ही, साथ में किराया भी करीब 35 रुपये तक कम होगा। शासन प्रस्ताव पर मंथन करने में जुट गया है। बसें चलाने के लिए रूट का निर्धारण किया जा रहा है। यह बसें अब कासिमाबाद के पास एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएंगी।

किराए का बोझ होगा कम- वर्तमान में बलिया से लखनऊ तक सामान्य बस सेवा के लिए प्रति यात्री 444 रुपये किराया निर्धारित है। टोल टैक्स तय होने व डीजल के बढ़े रेट के अनुसार नया किराया चार्ट लागू किया जाएगा। पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ तक सफर छह घंटे में पूरा किया जा सकता है। अभी पुराने रूट पर 12 घंटे तक समय लगता है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर संचालन की दिशा में और तेजी से काम होगा।

यात्रियों को मिलेगी नॉन स्टॉप सुविधा- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस के नॉन स्टाप संचालन से 6 घंटे में राजधानी का सफर पूरा होगा। एक्सप्रेस वे से 4 बसें चलाए जाने की योजना है। यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जनता के लिए कई सुविधाएं विकसित करने जा रहे हैं। बलिया से गाजीपुर और बिहार के जिलों में कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago