panchayat-secretary-suspended in ballia
बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लाभार्थी के चयन में अनियमितता के आरोप में विकास खंड बेलहरी के भरसौता गांव के ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) विनोद कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के पांच लाभार्थियों की जांच परियोजना निदेशक, अवर अभियंता लघु सिंचाई व सहायक अभियंता डीआरडीए की टीम बनाकर कराई गई तो इसमें 3 लाभार्थी अपात्र पाए गए।
जांच आख्या मिलने के बाद पात्र लाभार्थियों के चयन के दोषी ग्राम विकास अधिकारी को जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनको बांसडीह ब्लाक पर सम्बद्ध करते हुए प्रकरण में बीडीओ गड़वार को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…