Categories: बैरिया

Ballia News : बैंक से रुपए लेकर लौट रही महिला से सरेराह लूट

पुलिस की सख्ती के बावजूद बलिया में बदमाशों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर स्थित पूर्वांचल बड़ौदा बैंक की शाखा से शनिवार को एक पंद्रह हजार रुपए निकालकर घर लौट रही थी। लेकिन बैंक से निकलते ही कुछ बदमाशों ने महिला के सारे रुपए लूट लिए। महिला के पास एक पर्स था जिसे मनचलों ने छीन लिया। महिला का कहना है कि पर्स में रुपयों के अलावा बैंक पासबुक और घर की चाबी थी।

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव की रहने वाली कल्याणी देवी अपनी बेटी की फीस जमा करने के लिए बैंक से रुपए निकालने पहुंची थीं। बैंक में उन्होंने एक व्यक्ति से रुपए उठाने के लिए फार्म भरवाया। उसके बाद बैंक से पंद्रह हजार रुपए निकाले। अपने रुपए लेकर कल्याणी देवी बैंक से बाहर निकली ही थीं कि दो बाइक पर चार लोग सवार होकर पहुंचे और उनका पर्स छीनने लगे। इस दौरान महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचते उससे पहले ही बदमाश रुपयों से भरा पर्स लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर बैंक में कल्याणी देवी का फार्म भरने वाले युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। बता दें कि पुलिस ने टोला निवासी गंगा पांडेय को पकड़ा है। पुलिस ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों का पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago