शिक्षक भर्ती में पैन कार्ड फर्जीवाड़ा, बलिया में 11 शिक्षकों से हुई पूछताछ

बलिया डेस्क : बलिया में शिक्षा व्यवस्था में परत दर परत घोटाले खुलते चले जा रहे हैं। शिक्षा विभाग  फर्जी पैन कार्ड पर नौकरी के मामले में हड़कंप मचा हुआ है।

सूबे के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 192 शिक्षकों के एक ही पैन नंबर पर वेतन लेने का मामला सामने आने के बाद उनकी जांच शुरू कर दी गयी है। बलिया में 11 और ऐसे शिक्षक चिन्हित किये गए हैं। इन सबको शैक्षिक, प्रशिक्षण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ सेवा पुस्तिका व सम्बंधित पत्रावली के साथ कार्यालय तलब किया गया। पूछताछ में जो जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं, उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

पैन नंबर मामले में बलिया के 11 शिक्षकों का नाम है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया शिवनारायण सिंह की ओर से सभी शिक्षकों को अपने दस्तावेज़ों के साथ तलब होने का आदेश दिया गया है। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया, नरेन्द्र सोनकर ने बताया है एक ही पैन कार्ड के नंबर पर वेतन लेने के मामले में नाम सभी 11 शिक्षकों को मूल दस्तावेज़ के साथ आज (सोमवार को) कार्यालय बुलाया गया है।कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। इनकी जांच किये जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण के लिये जो तीन सदस्यीय समिति के सामने पेश हुए चार शिक्षकों ने कहा है कि जिन ज़िलों में उनके पैन नंबर सामने आए हैं वहां वो कभी गए ही नहीं। हालांकि दो ने संबंधित ज़िलों में रहने की बात स्वीकार कर ली। बीएसए ऑफ़िस शासन को रिपोर्ट भेजेगा।

बता दें की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने गत 27 जून को जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि महानिदेशक की सूची में जनपद के 11 शिक्षकों का नाम है । उन्होंने 11 शिक्षकों के शैक्षिक, प्रशिक्षण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ सेवा पुस्तिका व सम्बंधित पत्रावली सहित उनके कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था  ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago