बलिया डेस्क : बलिया में सिकंदरपुर SDM के खिलाफ प्रदर्शन करने पर सपा के जिलाध्यक्ष समेत कई कद्दावर नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा 188 का उल्लघंन व महामारी एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। बता दें की सोमवार को एसडीएम सिकंदरपुर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर के खिलाफ प्रदर्शन किया था ।
धारा 188 के उलंघन में सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव, सपा जिला महासचिव राजन कनौजिया समेत पांच नामजद व 40 अज्ञात पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है की सपा के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सिकंदरपुर एसडीएम अपने कुछ चुनिंदा मातहतों के माध्यम से धन उगाही कराते हैं तथा उसी के आधार पर आवेदनों पर आदेश दिया जाता है। तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी द्वारा फरियादियों के साथ लगातार बदसलूकी किया जा रहा है। इसे समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, लक्ष्मण गुप्त, रामजी गुप्त, भुवनेश्वर समेत सपा के कई कदावर नेता भी मौजूद थे।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…