बलिया डेस्क : बलिया में शिक्षा व्यवस्था में परत दर परत घोटाले खुलते चले जा रहे हैं। शिक्षा विभाग फर्जी पैन कार्ड पर नौकरी के मामले में हड़कंप मचा हुआ है।
सूबे के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 192 शिक्षकों के एक ही पैन नंबर पर वेतन लेने का मामला सामने आने के बाद उनकी जांच शुरू कर दी गयी है। बलिया में 11 और ऐसे शिक्षक चिन्हित किये गए हैं। इन सबको शैक्षिक, प्रशिक्षण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ सेवा पुस्तिका व सम्बंधित पत्रावली के साथ कार्यालय तलब किया गया। पूछताछ में जो जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं, उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
पैन नंबर मामले में बलिया के 11 शिक्षकों का नाम है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया शिवनारायण सिंह की ओर से सभी शिक्षकों को अपने दस्तावेज़ों के साथ तलब होने का आदेश दिया गया है। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया, नरेन्द्र सोनकर ने बताया है एक ही पैन कार्ड के नंबर पर वेतन लेने के मामले में नाम सभी 11 शिक्षकों को मूल दस्तावेज़ के साथ आज (सोमवार को) कार्यालय बुलाया गया है।कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। इनकी जांच किये जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण के लिये जो तीन सदस्यीय समिति के सामने पेश हुए चार शिक्षकों ने कहा है कि जिन ज़िलों में उनके पैन नंबर सामने आए हैं वहां वो कभी गए ही नहीं। हालांकि दो ने संबंधित ज़िलों में रहने की बात स्वीकार कर ली। बीएसए ऑफ़िस शासन को रिपोर्ट भेजेगा।
बता दें की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने गत 27 जून को जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि महानिदेशक की सूची में जनपद के 11 शिक्षकों का नाम है । उन्होंने 11 शिक्षकों के शैक्षिक, प्रशिक्षण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ सेवा पुस्तिका व सम्बंधित पत्रावली सहित उनके कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया था ।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…