Categories: बलिया

किसान आंदोलन के समर्थन में निकली पदयात्रा पहुंची बलिया, ये बातें चौंका देंगी!

देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में चम्पारण जिले से चली पदयात्रा बलिया पहुंच चुकी है। मंगलवार को किसान जन जागरण पदयात्रा बलिया पहुंची। बलिया से अब यह पदयात्रा बनारस की ओर आगे बढ़ी है। आने वाले 20 अक्टूबर को यह यात्रा अपने मुकाम तक यानी बनारस पहुंच जाएगी। इस यात्रा के जरिए लोगों को किसान आंदोलन और कृषि कानूनों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

बीते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर बिहार के चम्पारण जिले से सैकड़ों लोगों ने मिलकर एक पदयात्रा निकाली। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। पदयात्रा में शामिल लोगों का कहना है कि यह एक लोकनीति सत्याग्रह है। जो संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वाहन पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करती है।

पदयात्रा में शामिल संजय कुमार ने बताया कि “किसान जन जागरण पदयात्रा 20 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी जा कर हम वहां के मतदाताओं को बताएंगे कि आपने एक ऐसे सांसद को चुना है जो आम जनता की बातें नहीं सुनता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “हम संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों के समर्थन में यह पदयात्रा कर रहे हैं। केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को समाप्त करे।”

संजय कुमार ने कहा कि “देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत में सबसे पहला सत्याग्रह बिहार के चम्पारण जिले में ही किया था। उन्होंने तीन कठिया कानून के खिलाफ सत्याग्रह किया था। इसीलिए हमने अपनी पदयात्रा की शुरुआत चम्पारण से ही की है।”

गौरतलब है कि पिछले एक साल से भी अधिक समय से देश के किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों नए कृषि कानूनों को खत्म कर दिया जाए। किसानों का कहना है कि ये कानून खेती को पूरी तरह निजी हाथों में सौंपने के मंसूबे से लाए गए हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago