Categories: बलिया

बलिया के एक लाख से अधिक छात्रों को मिल सकेगी छात्रवृत्ति

बलिया। एक लाख से अधिक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब पूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी। अलग-अलग विभागों की ओर से छात्रों के द्वारा भेजे गए आवेदनों की जांच के बाद आगे की प्रकिया शुरु कर दी गई है।

बता दें कि शासन के द्वारा पूर्व दशम और दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। तीन अलग-अलग विभागों की ओर से अलग-अलग वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है। समाज कल्याण विभाग की ओर से सामान्य और अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को लाभ दिया जाता है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। छात्रों की डिटेल्स पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम पर अपलोड करना होता है। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है और छात्रवृत्ति की राशि जारी की जाती है। छात्रों की ओर से किया गया आवदेश संबंधित विद्यालय के पोर्टल पर पहुंचता है। लेकिन स्कूलों के द्वारा आवेदनों को अप्रूव कर आगे भेजने में लापरवाही की जाती है।

जिसके चलते कई छात्रों की छात्रवृत्ति अटक जाती है। ऐसे में छात्र परेशान होते हैं। छात्रों की परेशानी को देखते हुए इस वर्ष शासन की ओर से सख्त निर्देश था कि जो स्कूल आवेदनों को अग्रसारित नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों से 15 नवंबर तक सभी पात्र आवेदनों को अग्रसारित करना था। अधिकारियों ने लगातार मॉनीटरिंग कर आवेदनों को अग्रसारित करवाया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष शासन की ओर से छात्रवृत्ति आवेदनों के अग्रसारित में लापरवाही पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान किया गया था। इसे लेकर लगातार मॉनीटरिंग की जाती रही। जिले के 99.33 फीसदी आवेदनों को अग्रसारित किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago