बलिया – दो पक्षों में झड़प,13 घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया । बैरिया क्षेत्र के इब्राहमाबाद उत्तर टोला गांव में विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में 13 लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन की हालत गम्भीर है। बैरिया के थाना प्रभारी राजीव मिश्रा के अनुसार थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद उत्तर टोला में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गयी ।

इस घटना में कामेश्वर सिंह (72), भवानी सिंह (60), चंद्रशेखर सिंह (40), श्रीकृष्ण सिंह (65), सत्येंद्र सिंह (40), जानकी शरण सिंह (35), विश्वजीत सिंह (28), अमित सिंह (25) , परमेश्वर यादव (55), रमेश यादव (50), उमेश यादव (25), छठिया देवी (60) व मंजू देवी (45) घायल हो गए।

सभी घायलों को सोनबरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कामेश्वर सिंह, भवानी सिंह व चंद्रशेखर सिंह की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, तथा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago